दुमका: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया चोर, भीड़ ने खंभे से बांध कर की जमकर कुटाई, वीडियो हुआ वायरल

Dumka news: दुमका शहर के दुकानदार इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान है. दुकानों में रखे सामान धीरे-धीरे गायब हो रहे है, जिसका पता दुकानदारों को तब चलता है जब वे रात में दुकान बंद करते समय हिसाब किताब मिलाते है.इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाती है, तब चोरी का खुलासा होता है. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन सामान की कीमत कम होने के कारण अधिकांश मामले थाना तक नहीं पहुंच पाते.

Published on 21 April 2026 at 01:32 pm1,199 views