पूर्णिया में लोगों से भरी थर्माकोल की नाव बीच नदी में पलटी, मौके पर मची अफरा-तफरी
पूर्णिया के अमौर में एक भयानक हादसा होने से बच गया. घटना उस वक्त हुई जब जनाजे में शामिल लोग थर्माकोल की नाव बनाकर नदी पार करने लगे. क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण अचानक नाव डगमगाने लगी और पलट गई.

