पलामू में चोरी हो गई 1 करोड़ की हथिनी, पुलिस के पास दर्ज हुआ मुकदमा
पलामू से चुराई गई हथिनी को पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के अमनौर से बरामद कर लिया है. हथिनी को अमनौर के पहाड़पुर निवासी गोरख सिंह को 27 लाख रुपये में बेचा गया था. इसके असली मालिक, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने 12 सितंबर को पलामू सदर थाने में हथिनी की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी.

