धनबाद में भू-धसान के कारण धरती में समा गई दुकान, लोगों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

धनबाद जिला में जमकर हो रही कोयले के अवैध उत्खनन के कारण भू-धसान और चाल धसने की घटना आम बात होती जा रही है. वहीं, इन घटनाओं में न सिर्फ लोगों के घरबार छीन रहे हैं, बल्कि इंसान अपनी जान भी गवा रहें हैं. ताजा मामला निरसा का है, जहां रविवार को मुगमा स्टेशन रोड स्थित इंदिरा नगर में तेज आवाज के साथ जमीन फट गई, जिसकी चपेट में आकर एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गया.

Published on 28 September 2025 at 02:50 pm953 views