रांची में कर्ज और नौकरी छूटने पर परिवार ने सामूहिक आत्म हत्या का उठाया कदम,एक की मौत,दो की हालत नाजुक   

रांची से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू एजी कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक आत्म हत्या की कोशिश की है. जिसमें एक की जान चली गई. जबकि दो की हालत नाजुक बनी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

Published on 02 February 2026 at 07:24 pm728 views