मंईयां योजना में गायब हो गए 30 लाख नाम, सरकार बताये क्यों  किया गया होल्ड: भानु

झारखण्ड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर घमासान मचा है.एक तरफ सरकार सभी बेटी बहन को सम्मान देने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इस पुरे योजना पर सवाल उठा रही है.आखिर कितने लाभुक को योजना का लाभ दिया जा रहा है.इससे जनता के बिच रखने की मांग कर रही है.इसी कड़ी में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने सरकार पर सवाल खड़ा किया है.उन्होंने पूछा की योजना में 30 लाख से अधिक लोगों का नाम काट दिया गया.

Published on 19 September 2025 at 01:48 pm2,553 views