ऐसी शादी कभी नहीं देखी! फूलों की जगह नोटों की बौछार, बहूरानी पर उड़ाए करोड़ों रुपए, Video देख अबाक रह गए लोग...

    You've never seen a wedding like this! Instead of flowers, a shower of notes, millions of rupees were spent on the daughter-in-law, ऐसी शादी कभी नहीं देखी! फूलों की जगह नोटों की बौछार, बहूरानी पर उड़ाए करोड़ों रुपए

    TNP DESK- शादी के मौके पर आपने फूलों की बारिश तो कई बार देखी होगी, लेकिन क्या कभी नोटों की बारिश देखी है? जी हां, एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन पर करोड़ों रुपये लुटाए गए.

    बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान जब दुल्हन की एंट्री हुई तो फूलों की जगह उस पर नोटों की बारिश शुरू हो गई. देखते ही देखते मंच और पूरा हॉल नोटों से भर गया.

    8.5 करोड़ रुपये उड़ाने का दावा

    वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन मंच पर खड़े हैं और उनके ऊपर नोटों की गड्डियां उड़ाई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ससुराल पक्ष ने अपनी नई बहू के स्वागत में करीब 8.5 करोड़ रुपये लुटाए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग नोटों की गड्डियां हवा में उछाल रहे हैं .वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हन पर नोटों की गड्डियां उड़ा रहा है. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.

    सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

    वीडियो सामने आते ही लोग दो धड़ों में बंट गए.कुछ लोग इसे परिवार की खुशी और शान का प्रतीक बता रहे हैं.वहीं कई यूजर्स इसे फिजूलखर्ची और पैसे की बर्बादी करार दे रहे हैं.कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतने पैसों में कई गरीब बेटियों की शादी हो सकती थी. कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या इतनी बड़ी रकम को इस तरह उड़ाना सही है जबकि देश में अब भी कई लोग बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

    अब तक इस मामले में किसी प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन यदि सच में इतनी बड़ी रकम नकद रूप में उड़ाई गई है तो आयकर विभाग की जांच भी संभव है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news