बिहटा(BIHTA): नौबतपुर थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में बार बालाओं के डांस देखने के दौरान बदमाशों ने एक युवक पिंकू पासवान को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसे गंभीर हालत में आनन फानन में परिजनों ने नौबतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये पटना रेफ़र कर दिया. घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि बाल बलाओं का डांस देखने के दौरान रुपए देने को लेकर शेखपुरा के रहने वाले सुजीत के साथ विवाद उत्पन हो गया.सूचना मिलते नौबतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर सुजीत कुमार , भरत कुमार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल इस मामले को लेकर पिंकू पासवान की पत्नी मीना कुमारी नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराई है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

