मोतीहारी : लूट की घटना को अंजाम देने आए हथियारबंद अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए कैसे  

    मोतीहारी : लूट की घटना को अंजाम देने आए हथियारबंद अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए कैसे  

    मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में एक युवक के हिम्मत की सभी सराहना कर रहे हैं. दरअसल, एक युवक अपने घर से ससुराल जा रहा था उसी दौरान अपराधियों ने उसे लूटने की कोशिश की. लेकिन युवक ने ना सिर्फ अपने आप को बचाया बल्कि उसने हिम्मत नहीं हारी और अपराधी को हथियार के साथ पकड़ लिया.

    स्थानीय लोगों ने अपराधी की जमकर की पिटाई

    अपराधी के पकड़े  जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पकड़े गए बदमाश के फरार साथी की तलाश में जुट गई है. आपको बता दें कि घटना सुगौली थाना क्षेत्र के देवदत्तवा-परसौना नहर पथ की बताई जा रही है.

    फरार बदमाश की तलाश जारी

    पकड़े गए बदमाश की पहचान पजिअरवा गांव के रइस आलम के रुप में हुई है जबकि फरार बदमाश भी पजिअरवा का ही रहने वाला मो. अरशद है. थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार बदमाश के तलाश में छापेमारी की जा रही है.

    कैसे पकड़ा गया एक बदमाश

    बता दें कि बगही गांव का रहने वाला शहाबुद्दीन आलम अपने ससुराल जा रहा था. पत्नी और बच्चों के लिए कुछ सामान खरीदकर बाइक से जाते समय शहाबुद्दीन को नहर रोड पर परसौना के नजदीक दो बदमाशों ने रोका. शहाबुद्दीन ने गाड़ी रोक दी, उसके बाद बदमाश हथियार के बल पर उसके साथ लूटपाट का प्रयास करने लगे लेकिन शहाबुद्दीन ने शोर मचाते हुए दोनो बदमाशों को हाथों में जकड़कर पास के गड्ढे में कुद गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी. तबतक गांव वाले भी मौके पर पहुंचे, उसी बीच एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ जबकि एक बदमाश को शहाबुद्दीन ने जकड़े रखा, जिसके पास हथियार भी था. पकड़े गए बदमाश की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news