इस रसगुल्ले वाली चाय को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, नहीं देखी होगी कभी ऐसी चाय

    इस रसगुल्ले वाली चाय को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, नहीं देखी होगी कभी ऐसी चाय

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चाय के दीवाने तो कई हैं, और हर कोई इसे अलग-अलग अंदाज में पीना पसंद करता है. मार्केट में भी चाय के कई सारे वराइटी आ गए हैं. अदरक की चाय से लेकर मसाला चाय तक चाय के कई ऑप्शन आ गए हैं. ऐसे में क्या आपने कभी रसगुल्ला चाय का नाम सुना है. है न कुछ अजीब? ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाइरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक आदमी रसगुल्ला को चाय के अंदर डालकर बना रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अब सोच में पड़ गए है कि आखिर ये क्या नमूना है. लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन इसपर देखने को मिल रहा है.  

    कुल्हड़ वाली रसगुल्ला चाय

    इस वायरल वीडियो में एक शख्स कुल्हड़ में पहले रसगुल्ला डालता है फिर उसमें चाय. ये वाइरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सदमे में आ गए हैं. अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके है. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही बेकार चाय होगी. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे बकवास चाय मैंने कभी नहीं देखी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news