गजब का जुनून है भाई ! एक शख्स ने सालभर में देख डाली 777 फिल्में, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    गजब का जुनून है भाई ! एक शख्स ने सालभर में देख डाली 777 फिल्में, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-फिल्म देखने की हसरत किसे नहीं रहती, रुपहले पर्दे पर तरह-तरह की कहानियां,एक्शन, प्यार-मोहब्बत से भरी फिल्में जिंदगी का एक फलसफा बंया करती है. जिसकी दिवानगी देश-दुनिया में गजब की है. खासकर, दुनियभर में फैली फिल्म इंडस्ट्री औऱ लगातार बन रही फिल्में इसकी लोकप्रियता की कहानी खुद ब खुद बंया कर डालती है. कई लोग तो इस कदर फिल्मों को लेकर पागल बन जाते हैं, कि उनके लिए जिंदगी ही रुपहले पर्दे की कहानी औऱ कलाकर होते है. उनके लिए नशा औऱ जूनून की तरह होता है. जो उनके दिमाग में बड़ी शिद्दत से रचा-बसा रहता है. फिल्मों को लेकर ऐसी ही मोहब्बत और नशा , अमेरिका के एक शख्स के साथ देखने को मिला, जो इतनी फिल्में एक साल में देख ली कि, रिकॉर्ड ही बना डाला.

    एक साल में देख ली 777 फिल्मे

    अमेरिका के रहने वाले जैच स्वोप नाम के शख्स ने तो फिल्मों को लेकर अपनी दिवानगी की सारी हदे तोड़कर रख दी. 2022 से लेकर 2023 तक उसने 777 फिल्में देख ली. कोई भी इंसान इतनी फिल्म एक साल में तो नहीं देख सकता. अगर जैच स्वोप ने इतनी फिल्में देखे तो कही न कही उनके मन औऱ दिमाग में फिल्म देखने की सनक औऱ जूनुन ही होगी. तब ही उन्होंने इतनी मूवीज एक वर्ष में देखकर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. इससे पहले फ्रांस के रहने वाले विंसेंट क्रोहन ने 715 फिल्म देखकर कीर्तिमान स्थापित किया था, जो अब टूट गया है.  

    जॉब करने के साथ देखी फिल्में

    अमेरिकी निवासी जैच स्वोप फुल टाइम जॉब करने वाले शख्स हैं, जो ऑफिस आवर में तो फिल्में नहीं देखते थे. जैच ने इसे चुनौती की तरह ली , उनका ऑफिस टाइम सुबह 6.45 से 2.45 बजे तक काम किया करते थे. जिसके बाद ,वह तीन फिल्म देखने के लिए सिनेमा जाते थे.जैच साप्ताहिक अवकाश के दिन ज्यादा फिल्में देखते थे. इस विश्व कीर्तिमान को बनाने के लिए जैच ने पहली फिल्म ‘’मिनिंयस; राइज ऑफ ग्रू’’से शुरुआत की थी और इस एक साल के सफर में आखिर फिल्म ‘’इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी’’ के साथ इस जर्नी को खत्म किया.



    Related News