'पावर ना होला बाबू खाली झमकवला से...' दरोगा बाबू SSP के साथ बना रहे रंगदारी की रील, वीडियो वायरल

    Trending News: आज के समय में लोग पावर होने से ज्यादा उसका शोऑफ करना जरूरी हो गया है और शोऑफ करने के चक्कर में भोजपुरी गानों की याद सबसे पहले आती है. इसके अलावा रोला तो तब जमता है जब हाथ में बड़ी गाड़ी, आँखों पर काला चश्मा और साथ में हाई वॉलयूम पर भोजपुरी के रंगबाज़ी वाले गाने हो. बस फिर क्या कहना, उसके बाद तो इंसान खुद को सातवें आसमान पर समझने लगता है. यह चीजें आपने किसी नौजवान को करते तो जरूर ही देखा होगा, पर झारखंड पुलिस के जवान भी अपना रोला जमाने में किसी नौजवान से कम हैं क्या ?

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज के समय में लोग पावर होने से ज्यादा उसका शोऑफ करना जरूरी ससमझने लगे  और शोऑफ करने के चक्कर में भोजपुरी गानों की याद सबसे पहले आती है. इसके अलावा रोला तो तब जमता है जब हाथ में बड़ी गाड़ी, आँखों पर काला चश्मा और साथ में हाई वॉलयूम पर भोजपुरी के रंगबाज़ी वाले गाने हो. बस फिर क्या कहना, उसके बाद तो इंसान खुद को सातवें आसमान पर समझने लगता है. यह चीजें आपने किसी नौजवान को करते तो जरूर ही देखा होगा, पर झारखंड पुलिस के जवान भी अपना रोला जमाने में किसी नौजवान से कम हैं क्या ?

    बेशक आपने आजकल के युवकों को इस तरह के रील वीडियो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते देखा होगा, पर झारखंड के ये दरोगा बाबू भी रंगदारी जमाने में पीछे नहीं है. और खास बात यहाँ यह है कि वह भी उन युवकों की तरह ही बड़ी गाड़ी में घूमते हुए भोजपुरिया गाने से रंगदारी जमाने की कोशिश कर रहे हैं. 

    दरअसल मामला राज्य के धनबाद जिले का है, जहां सोशल मीडिया पर एक दरोगा बाबू बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की जिस गाड़ी से वीडियो शूट की गई है, उसके ठीक सामने धनबाद SSP की गाड़ी जा रही है. साथ ही स्कॉट में एक अन्य प्रसाशन की गाड़ी भी नजर आ रही है. वहीं जिस गाड़ी से यह वीडियो शूट हुआ है, वह दरोगा बाबू की हो सकती है. वीडियो इंस्टाग्राम पर si cop sagar नाम की id से पोस्ट किया गया है. Id में दी गई जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस में यह शख़्स सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. 

    बात करें वीडियो की तो यह वीडियो बेशक केवल मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया होगा. पर सवाल यहाँ यह है की वर्दी वालों को यह वर्दी लोगों की सुरक्षा के लिए दी गई है या इस तरह से रंगदारी जमाने के लिए. यह सवाल ना सिर्फ उन दरोगा बाबू से है, बल्कि हर उस वर्दी वाले से हैं जिन्होंने अपनी वर्दी का इस्तेमाल लोगों की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि रंगादरी जमाने और रील बनाने के लिए किया हो. 

    नोट : The News Post इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news