वाह क्या सीन है! मैडम जी ने क्लासरूम को बना दिया मसाज पार्लर और ज़मीन पर लेटकर बच्चों से करवाया शर्मनाक काम, देखिए

    बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों का एक से एक कारनामा सोशल मीडिया पर देखने और सुनने को मिलता है जहां कभी मैडम जी स्वेटर बुनते हुए धूप का मजा लेती है. तो कभी शिक्षक महोदय बच्चों से स्कूल की साफ-सफाई करवाते हुए नजर आते है.वही अब बिहार नहीं बल्कि यूपी के एक मैडम साहिबा का अजीबोगरीब हरकत का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह उनसे क्लास रूम में मसाज करवाया जा रहा है.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार के सरकारी स्कूल के शिक्षकों का एक से एक कारनामा सोशल मीडिया पर देखने और सुनने को मिलता है जहां कभी मैडम जी स्वेटर बुनते हुए धूप का मजा लेती है. तो कभी शिक्षक महोदय बच्चों से स्कूल की साफ-सफाई करवाते हुए नजर आते है.वही अब बिहार नहीं बल्कि यूपी के एक मैडम साहिबा का अजीबोगरीब हरकत का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह उनसे क्लास रूम में मसाज करवाया जा रहा है.

    यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर संभव कोशिश करते है कि राज्य के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले ताकि राज्य के बच्चे पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़े हो सके, लेकिन यूपी के सरकारी स्कूल में प्राधानाध्यपिका ने योगी आदित्यनाथ के सपनों पर पानी फेरने वाला काम कर दिया है.जहां सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापिका स्कूल के क्लास रूम में जमीन पर लेटकर बच्चों से फूट मसाज करवाती हुई दिख रही है.इस वीडियो ने अब यूपी के शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है.

    वीडियो वायरल होते है हुई कार्रवाई

    बताया जा रहा है कि मसाज करवाने का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय नया बाजार का है.बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए नगर शिक्षा अधिकारी ने अरोपी प्रधानध्यापिका को निलम्बित कर दिया है.हालांकी हमारा चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल 11 सेकंड का वीडियो एक क्लास रूम का है,जहां बहुत सारे बच्चे बैठे हुए है वहीं फर्श पर चटाई पर स्कूल की प्रधानध्यापिका का मधु राय लेटी हुई है और मोबाइल चला रही है.वही क्लास रूम में मौजुद कुछ छात्रा अपने पैरों से शिक्षक की कमर दबा रही है. वीडियो ने अब शिक्षकों के स्कूल में मर्यादित व्यवहार पर सवाल उठाए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news