बाप रे! अपने घर की छत पर बम बना रहा था ये गैंगस्टर, तभी हो गया ब्लास्ट, देखिए VIDEO


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर हम रोजाना सैकड़ों वीडियो देखने को मिलते है जिसमे से कुछ इतने डरावने और दिल को दहला देने वाले होते है कि लोग माथा पकड़ कर बैठ जाते है और दृश्य को देखने मात्र से ही कलेजा दहल जाता है.सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.जिसमे एक गैंगस्टर अपने घर की छत पर बैठकर बम बना रहा है और फिर अचानक से ब्लास्ट हो जाता है.उसके बाद का जो नजारा सामने आता है वह कलेजा को दहला देने वाला है.इसको देखकर कोई भी इंसान का मन विचलित हो सकता है.
पढ़े कहां का है दिल दहला देने वाला वीडियो
वायरल वीडियो उडीसा की राजधानी भुवनेश्वर का है, जिसने लोगों के दिल में ऐसी दहशत पैदा कर दी है कि लोग इस वीडियो को देखने से पहले ही डर रहे है.वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में स्थित कुख्यात गैंगस्टर शाहनवाज मलिक अपने घर की छत पर बम बना रहा था जहां पर उसके घर के भी कुछ लोग मौजुद थे.उसके नापाक इरादे पर पानी तब फिर गया जब अचानक बम ब्लास्ट हो गया.उसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. वीडियो में दो-तीन महिला इधर-उधर भागती हुई नजर आ रही है और जलते हुए कपड़े को खोल रही है.वही गैंगस्टर शाहनवाज मलिक भी अपने हाथों में लगी आग को छत की टंकी के नाल को खोल कर बुझा रहा है.
बम बनते ही हो गया ब्लास्ट
वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे की छत पर पानी की तीन टंकियां दिख रही है तभी अचानक टंकी के पीछे से रोते हुए और चीखते हुए एक महिला निकलती है जिसके कपड़े में आग लगी हुई है वह अचानक से अपने कपड़े को खोल देती है और इधर उधर तड़पती हुई नजर आती है.तभी दूसरी महिला टंकी के पीछे से आती है और नीचे गिर कर छटपटाने लगती है वह अपने कपड़े को खोल देती है लेकिन फिर भी जलते हुए बदन की वजह से तड़पती है.वही इसके बाद हाथ में आग लगे हुए गैंगस्टर शाहनवाज मलिक निकलता है और टंकी के नल को खोलकर वहां बैठ जाता है.उसकी आवाज तो सुनाई नहीं दे रही है लेकिन वीडियो में एक महिला है जो जमीन पर लोटकर छटपटा रही है और अल्लाह अल्लाह चिला रही है.
नापाक इरादे को अंजाम देने वाला था गैंगस्टर
बताया जा रहा है कि पूरा मामला 27 जनवरी का है इस भयानक बम धमाके के बाद चिख पुकार मच गई पूरे इलाके में दहशत मच गया, जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी.हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज मलिक किसी बड़े नापाक इरादे को अंजाम देने की फिराक में था.लेकिन अपने ही घर की छत पर बम ब्लास्ट कर बैठा.जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.सोशल मीडिया पर बम ब्लास्ट का ये वीडियो काफी दिल दहला देने वाला है जिसको देखकर किसी का भी मन विचलित हो सकता है.
4+