Bihar :पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा महिला पुलिसकर्मी का पति, अवैध संबंध का लगाया आरोप, पढ़े फिर पुलिस ने क्या किया

    Katihar, Bihar
    Bihar :पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा महिला पुलिसकर्मी का पति, अवैध संबंध का लगाया आरोप, पढ़े फिर पुलिस ने क्या किया

    कटिहार(KATIHAR):कई बार थानो में पति-पत्नी का झगड़ा पहुंच जाता है. जहां कभी पत्नी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाती है तो कभी पति अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत करने थाने पहुंचता है.लोगों को उम्मीद होती है कि पुलिस उनके घरेलु मामलों को सुलझाएगी, लेकिन बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दूसरों की विवाद को सुलझाने वाली महिला पुलिस का पति ही थाने में अपनी पत्नी की शिकायत लेकर पहुंचा गया.

    महिला पुलिसकर्मी के पति ने अवैध संबंध का लगाया आरोप

    आपको बताये कि  महिला सिपाही का पति अपने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कटिहार एसपी से इंसाफ की गुहार लगायी है.कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबारी के रहने वाले धीरज कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी सिपाही खुशबू प्रिया जो वर्तमान में कोलासी पुलिस शिविर के 112 गाड़ी में सिपाही पद पर तैनात है उसके साथ कोलासी पुलिस शिविर के प्रभारी विकास कुमार का अनैतिक संबंध है,जिसका कई प्रमाण भी उनके पास है.

    पढें पुलिस ने मामले पर क्या कहा

    फिलहाल महिला सिपाही खुशबू प्रिया छुट्टी पर है और कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं जबकि पूरे मामले पर कटिहार एसपी ने जांच का आदेश दिया है अब जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा.

    रिपोर्ट-जयप्रकाश भगत


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news