बच्चे के जन्म के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल छोड़ भागे कर्मी

    बच्चे के जन्म के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल छोड़ भागे कर्मी

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के सुभाष चौक स्थित निजी नर्सिंग होम साईं राम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गयी है. मृतिका के परिजनों ने चिकित्सक और वहां के स्टाफ पर लापरवाही और जान बूझकर मारने का आरोप लगाया है. दरअसल देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित पुनासी तेतरिया गांव निवासी खुर्शीद आलम की पत्नी रवीना खातून की मौत बीते देर रात साईं राम हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हो गई. मृतका के पति खुर्शीद आलम ने बताया कि वे अपनी पत्नी को प्रसव के लिए शहर के सुभाष चौक स्थित साईं राम हॉस्पिटल में रविवार को भर्ती कराया था.

    आलम के अनुसार तब मरीज की स्थिति समान्य थी लेकिन कुछ देर के बाद चिकित्सकों ने उन्हें चार यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने की बात कहीं. मृतिका के पति आलम द्वारा चार यूनिट ब्लड का व्यवस्था भी कर दिया गया. लेकिन निजी अस्पताल के चिकित्सक ने देर रात कहा कि मरीज की स्थिति बिगड़ रही है और इसे त्रिदेव हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती करवाना होगा. महिला के परिजनों ने उसे त्रिदेव अस्पताल ले जाया गया जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद वे लोग महिला को सदर अस्पताल ले गए वहां भी इस महिला को मृत बताया गया. फिर परिजन महिला के शव को लेकर साईं राम अस्पताल पहुंचे लेकिन इस अस्पताल में न तो चिकित्सक मौजूद है और न ही कोई कर्मी. सभी कोई फरार बताये जा रहे है. मृतिका के परिजनों ने चिकित्सक और कर्मी पर लापरवाही और जानबूझकर मारने का आरोप लगा रहे है.

    रिपोर्ट-ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news