बिहार में क्या मांझी कर देंगे खेला,भाजपा को मंच से दिखाया आँख, देखिए वीडियो  

    बिहार में क्या मांझी कर देंगे खेला,भाजपा को मंच से दिखाया आँख, देखिए वीडियो   

    पटना(PATNA): बिहार की राजनीतिक में कद और रसूख रखने वाले जीतन राम मांझी अब फिर सुर्खियों में है. एक बयान ऐसा दिया जिससे बिहार से दिल्ली तक सियासी फिजा गर्म हो गई और सवाल उठने लगा की आखिर क्या मांझी के मन में है.आखिर अचानक राज्यसभा सीट को लेकर इतने आक्रामक कैसे हो गए. फिलहाल अभी राज्यसभा चुनाव में भी समय है. लेकिन  इनका इशारा बहुत कुछ बता रहा है. या फिर शुरू से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे है.

    दरअसल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीधे कहा कि अप्रैल में राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट उन्हे चाहिए.   उनकी पार्टी का उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने की बात हुई थी. लोकसभा चुनाव के दौरान ही यह वादा किया गया था अगर सीट नहीं मिलेगी तो सीधे तौर पर हम नहीं रहेंगे. जिसके बाद भाजपा ने अश्वशन दिया था की राज्यसभा की एक सीट उन्हे दी जाएगी.   

    उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन को जो उनके बेटे हैं उनको सीधे तौर पर नसीहत देते हुए कह दिया है उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं केंद्रीय मंत्री नहीं था तो क्या मैं जीत कर नहीं आता था सीधे तौर पर राज्यसभा के एक सीट को लेकर उन्होंने धमकी दे दी है और यह धमकी की भाजपा को दी .

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news