क्या हिमांचल में नहीं खिल सकेगा कमल, क्या जनता का हाथ इस बार कांग्रेस के साथ, जानिए क्या कहता है हिमांचल का रुझान

    क्या हिमांचल में नहीं खिल सकेगा कमल, क्या जनता का हाथ इस बार कांग्रेस के साथ, जानिए क्या कहता है  हिमांचल का रुझान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  एक तरफ गुजरात  की जनता जहां नहीं छोड़ना चाहती कमल का साथ. वहीं हिमांचल की जनता शायद पकड़ना चाहती है कांग्रेस का हाथ. जी हां अब तक के रुझानों में हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है. देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश में इतिहास रहा है कि सत्ता बदलती रही है. हर 5 साल में सत्ता के सिकंदर बदल जाते हैं. यहां पर इस बार जो मतगणना के रुझान हैं, उससे लग रहा है कि जनता थामना चाह रही है कांग्रेस का हाथ.

    ऐसा लगता है कमल का फूल इस बार नहीं खिल सकेगा. अगर वर्तमान रुझान सही में रिजल्ट साबित होता है तो भाजपा सत्ता से बेदखल हो जाएगी, वहीं इतिहास बरकरार रहेगा. सुबह 11.35 तक के रुझानों के हिसाब से कांग्रेस को 2017 की तुलना में 13 से 16  सीटों का फायदा दिख रहा है, वहीं भाजपा को इतनी ही सीट का नुकसान हो रहा है. अन्य भी 3 सीटों पर चमचमा  रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा की सीटें हैं. बहुमत के लिए यहां पर 35 सीटों की जरूरत होगी. यहां पर कांटे की टक्कर में अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी. वहीं भाजपा के रणनीतिकार हिमाचल प्रदेश में दिमाग लगाना शुरू कर दिए हैं.



    Related News