टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कॉर्पोरेट जगत में काम करने वाले लोग इतने ज्यादा फ्रस्ट्रेटेड हो जाते है कि उन्हें वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ में तालमेल बैठाना भी मुश्किल हो जाता है. आजकल वर्क फ्रॉम होम मिलने की वजह से कई कर्मचारियों की जिंदगी आसान हुई है तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी सामने आते है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक बंदा की ओर से ऑफिस की मीटिंग के दौरान की गई छोटी सी गलती इतनी भारी पड़ गई कि उसे ना तो माफ़ी मांगते बन रहा था और ना ही कुछ और कहते बन रहा था.
फिर बैठ गये लैपटॉप लेकर....
Meeting went wrong 🤣 pic.twitter.com/7UMTgv78cG
— कलयुगी भीष्म (@ChadBhishm) April 8, 2026
दरअसल हुआ कुछ यूं कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक कर्मचारी को ऑफिस की ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होना था उसने जैसे ही लैपटॉप ऑन किया उसकी पत्नी के पीछे से चिल्लाने लगी. उसकी पत्नी कह रही थी कि फिर बैठ गये लैपटॉप लेकर.... तभी कर्मचारी कहता है मैं क्या करूं यार लोग मीटिंग ही रख देते है ऐसे समय पर.... पता नहीं इन्हें मैनेजर कौन बना देता है यार.... लेकिन यहां उसने बड़ी भूल कर दी कि उसने कैमरा और माइक को म्यूट नहीं किया था और उसके द्वारा कहीं गई सारी बातें मीटिंग में शामिल मैनेजर के साथ अन्य कर्मचारियों ने भी सुन ली थी.जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मैनेजर अपने कर्मचारियों की मीटिंग ले रहा है.ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक बंदा अपने लैपटॉप की माइक और वीडियो को म्यूट करना भूल जाता है और उसकी पत्नी जब उसे ताना मारती है तो गुस्से में आकार वह अपने बॉस को ही उल्टा सीधा कह देता है और ये बातें सभी कोई सुन लेता है तभी अचानक से मीटिंग के बीच एक लड़की उसे बताती है कि उसका माइक और कैमरा म्यूट नहीं है, तभी कर्मचारी के होश उड़ जाते है और वह माफ़ी माँगने लगता है.
बुरी तरह से फंस गया बंदा
अक्सर देखा जाता है कि ऑफिस की मीटिंग ऐसे समय पर रख दी जाती है जब लोगों की पर्सनल लाइफ में कुछ जरूरी काम होता है, जिसमे तालमेल ना बैठे जाने की वजह से कई लोग स्वभाव से चिढ़चिढ़े हो जाते है लेकिन जब यह झूलझुलाहट बॉस तक पहुंच जाए तो बात बड़ी हो जाती है. इस कर्मचारी के साथ कुछ ऐसी ही गलती हुई है.जहां पत्नी के ताने से परेशान व्यक्ति ने मैनेजर को ही उल्टा सीधा कह दिया और मैनेजर ने साफ-साफ सुन लिया.
सोशल मीडिया पर हो रही है खूब हो रही है चर्चा
बस यहीं पर मामला उल्टा हो जाता है. कर्मचारी घबरा जाता है, तुरंत माफी मांगता है लेकिन तब तक इतनी देर हो चुकी होती है क्योंकि बॉस उसकी बात सुन चुका होता है. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है वहीं इस वीडियो को काफी ज्यादा लाइक शेयर और कमेंट कर रहे है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


