बाप रे !कहीं कटी सिर, तो कहीं कटा धड़, बीच सड़क पानी की तरह बहता रहा खून, मामूली विवाद में रणभूमी बना चौराहा,पढ़े पूरा मामला

    Crime news:एक ऐसा दृश्य जहां सड़क पर एक जगह किसी व्यक्ति का धड़ रखा हो और एक जगह पर उसका सर सोचने मात्र से ही लोगों का कलेजा हिल जाता लेकिन यह वाक्या बिहार के अररिया जिले में घटित हुआ है

    बाप रे !कहीं कटी सिर, तो कहीं कटा धड़, बीच सड़क पानी की तरह बहता रहा खून, मामूली विवाद में रणभूमी बना चौराहा,पढ़े पूरा मामला

    अररिया(ARRARIYA):एक ऐसा दृश्य जहां सड़क पर एक जगह किसी व्यक्ति का धड़ रखा हो और एक जगह पर उसका सर सोचने मात्र से ही लोगों का कलेजा हिल जाता लेकिन यह वाक्या बिहार के अररिया जिले में घटित हुआ है.जहां एक व्यक्ति की इतने निर्माण तरीके से हत्या की गई है कि नजारे को देखकर सड़क पर आनेवाले लोगों का भी कलेजा पुलिस गया जहां कहीं सर कहीं धड़ तो पानी की तरह सड़क पर खून बहता दिखाई दिया, जैसे खून की नदी बह रही हो.अब जब पढ़कर आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो सोचिए जिन लोगों ने इस नजारे को सामने से देखा होगा उनका क्या हाल हुआ होगा.

    काफ़ी ख़ौफ़नाक है मंजर

    आजकल जिस तरीके से लोग अपना आपा खो रहे है इसका अंदाज़ा इस घटना से ही लगा सकते है कि कोई कितना क्रूर हो सकता है कि बीच सड़क  पर धड़ कहीं कर फेंक दे जैसे वह इंसान का नहीं बल्कि भेड बकरी का सिर हो. दरअसल  जिस तरीके से आज के जमाने में हमारे सामने दृश्य सामने आ रहे है वह कभी हम फिल्मों में देखकर भी डर जाते थे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी दरिंदे है जो इस तरीके के निर्मम हत्या को अंजाम देते है.आपको कि यह पूरा मामला बिहार के अररिया जिले का है जहां पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि पूरा चौराहा दिनदहाड़े एक व्यक्ति की निर्मम हत्या की गई है, जहां सिर को धड़ से अलग कर दिया गया. इस नजारे को देखकर लोग भी सहम गये.

    ये है घटना की सच्चाई

    चलिए अब आपको सिलसिलेवार तरीके से घटना की पूरी सच्चाई बताते है. दरअसल पूरा मामला बिहार का अररिया  जिला का है.मिली जानकारी के मुताबिक पार्किंग के विवाद में एक व्यक्ती कि धारदार चाकू से हत्या कर दी गई.घटना सब्जी मंडी की है जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप वाहन चालक और एक सत्तू विक्रेता में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद कहा जा रहा है कि सत्तू विक्रेता ने धारदार चाकू से वाहन चालक की गला काटकर वीभत्स तरीके से हत्या कर दी. मृतक के ऊपर इतना तेज वार किया गया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया.

    हत्या के आरोपी को भी लोगों ने उतारा मौत के घाट

    घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.वही घटना से नाराज लोगो ने आरोपी दुकानदार को भी पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया.सैकड़ो की संख्या में जुटी भीड़ ने दुकानदार को घेर लिया और उसे पीट पीटकर मार दिया.वही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.पुलिस मामले के तहकीकात में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news