कौन है मास्टर माइन्ड सिकंदर! जो RIMS में रिपेयरिंग का कराता था काम,कैसे बन गया इतना पवरफुल,लालू से क्या है कनेक्शन, पढिए एक रिपोर्ट

    कौन है मास्टर माइन्ड सिकंदर! जो RIMS में रिपेयरिंग का कराता था काम,कैसे बन गया इतना पवरफुल,लालू से क्या है कनेक्शन, पढिए एक रिपोर्ट

    रांची(RANCHI):  देश में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले ने 24 लाख छात्रों के भविष्य पर तलवार लटका दिया. एक झटके में छात्रों के सामने अंधकार सा छा गया है.अब जांच शुरू हुई और पेपर लीक के किरदार सामने आ रहे है. इसमें सबसे बड़ा किरदार सिकंदर यादव सामने आया है. अब सवाल उठ रहा है कि एक जूनियर इंजीनियर कैसे इतना पावरफुल बन गया. जिसने इतने बड़े परीक्षा का पेपर लीक कर दिया.आखिर एक जूनियर इंजीयर का रसूख इतना कैसे हुआ की इसके पास NEET का पेपर पहुँच गया.इन तमाम सवालों का जवाब अब मिलता दिख रहा है. सिकंदर का झारखंड की राजधानी रांची से भी लिंक जुड़ा है.

    कभी घर का किराया देने का पैसा नहीं था  

    सिकंदर का ठिकाना 90 के दशक में झारखंड हुआ करता था. यह वह दौर था जब इसके पास खुद के घर का किराया देने का पैसा नहीं रहता था. रिम्स में काम करता और फिर रात होने के बाद वहीं जमीन पर सो जाता था. इस बीच बताया जा रहा है कि इसकी मुलाकात रिम्स में मेंटेनेंस करने वाले लोगों से हुई. कई अधिकारियों से मिला. जिसके बाद पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर छोटा मोटा रिपेयरिंग का काम मिलने लगा. जिससे इसके पास कुछ पैसे आने शुरू हो गए. इस बीच इसने बरियातू इलाके में एक घर को किराये पर भी लिया.

    रिम्स में बिहार के पावरफुल राजनीति घराने के व्यक्ति से हुई मुलाकात

    धीरे धीरे इसका रसूख बढ़ता गया. बाद में बिहार के पावरफुल राजनीतिक चेहरे से इसकी मुलाकात रिम्स में हुई. बताया जाता है कि सिकंदर रिम्स में उस पावरफुल व्यक्ति की सेवा करना शुरू कर दिया. धीरे धीरे नजदीकी बढ़ी तो वह साथ इसे बिहार लेकर चले गए. बिहार जाने के बाद लंबे समय तक पटना और आस पास के इलाकों में कई काम पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर करने लगा.इस दौरान 2010 में पैरवी के जरिए इसकी नौकरी लगा दी गई. बिहार में जूनियर इंजीयर बन गया. हालांकि इसके पास पहले से डिप्लोमा की डिग्री होने की बात बताई गई है.जिसके आधार पर इसे नौकरी दी गई.

    लालू का सेवादार है सिकंदर?

    अब इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू है. सिकंदर का लिंक सीधे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से भी जुड़ गया है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा की क्या पेपर लीक का मास्टर माइन्ड सिकंदर लालू यादव के जेल में रहते उनका सेवादार था या नहीं? इसके अलावा प्रीतम कुमार से तेजस्वी का क्या कनेक्शन है. आखिर उनके साथ प्रीतम की फ़ोटो क्यों सामने आई है. कई जगहों पर तेजस्वी और प्रीतम साथ दिखे है. इसके अलावा पूरे पेपर लीक का कनेक्शन तेजस्वी से होने का दावा भी किया है.                                            

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news