कौन है विनोद सिंह, जिन्हें इस बार मिला है उत्कृष्ट विधायक का सम्मान, जानिए

    कौन है विनोद सिंह, जिन्हें इस बार मिला है उत्कृष्ट विधायक का सम्मान, जानिए

    रांची(RANCHI): झारखंड के बगोदर विधानसभा से माले विधायक विनोद सिंह को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्कृष्ट विधायक चुना गया. विधायक को आज झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा. इस दौरान उन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के रूप में एक प्रशस्ति पत्र, नगद राशि, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया जायेगा. खैर, सबसे हम जानते हैं कि विनोद सिंह हैं कौन और उनका पूरा राजनीतिक जीवन कैसा रहा है. वहीं, हम इस स्टोरी में आपको उनके परिवार के बारे में भी बतायेंगे.

    पिता की मौत के बाद रखा राजनीति में कदम

    बगोदर विधायक विनोद सिंह के पिता का नाम महेंद्र सिंह था, वो राजनेता ही थे. दरअसल, नक्सलियों ने विधायक महेंद्र सिंह की हत्या 16 जनवरी 2005 में कर दी. बता दें कि महेंद्र सिंह साल 1990, 1995 और 2000 में बगोदर विधानसभा से ही चुनाव जीता था. पिता की मौत के बाद विनोद सिंह सक्रिय राजनीति में आए और पहली बार साल 2005 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. फिर 2009 में भी उन्होंने जीत हासिल की. हालांकि, 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने साल 2019 में फिर जीत हासिल की और विधायक बनें. बता दें कि विनोद सिंह जनता के मुद्दों को सदन में बड़ी प्रमुखता से रखते हैं.

    पिता की शहादत के दिन मां का निधन

    बता दें कि विधायक विनोद सिंह की मां का निधन भी 16 जनवरी 2022 को हुआ. हमने आपको पहले बताया था कि उनके पिता का भी निधन 16 जनवरी को ही हुआ था. दरअसल, विनोद सिंह की मां का नाम शांति देवी था. उननकी तबीयत खराब होने के बाद 27 दिसंबर, 2021 को उन्हें बीजीएच बोकारो में भर्ती कराया गया था. अस्पातल से 9 जनवरी को छुट्टी मिली थी. वह बोकारो में अपनी बेटी के यहां थी जहां निधन हो गया था.

    राज्य स्थापना के बाद अभी तक इन्हें मिला है उत्कृष्ट विधायक का  सम्मान

    2001 विशेश्वर खां

    2002 हेमलाल मुर्मू

    2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह

    2004 लोकनाथ महतो

    2005 अन्नपूर्णा देवी

    2006 राधाकृष्ण किशोर

    2007 पशुपति नाथ सिंह

    2008 इंदर सिंह नामधारी

    2010 जनार्दन पासवान

    2011 माधव लाल सिंह

    2012 रघुवर दास

    2013 लोबिन हेंब्रम

    2015 प्रदीप यादव

    2016 स्टीफन मरांडी

    2017 विमला प्रधान

    2018 मेनका सरदार

    2020 नलिन सोरेन

    2021 रामचंद्र चंद्रवंशी

    2022 विनोद सिंह

    (नोट- साल 2009, 2014 और 2019 में किसी कारणवस ये कार्यक्रम नहीं हुआ था.)



    Related News