कब सुधरेंगे लोग? चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी महिला तभी हुआ कुछ ऐसा कि हलक में आ गई जान, देखें VIDEO

    Viral video:बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा गिरी. महिला ट्रेन के नीचे जाने ही वाली थी कि मौके पर मौजूद आरपीएफ अधिकारी ने साहस और तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली. यह पूरी घटना प्लेटफार्म नंबर 1 की है

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा गिरी. महिला ट्रेन के नीचे जाने ही वाली थी कि मौके पर मौजूद आरपीएफ अधिकारी ने साहस और तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली. यह पूरी घटना प्लेटफार्म नंबर 1 की है.

    पढ़े पूरा मामला क्या है

     जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15713 अप कटिहार–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 9:50 बजे खुलने वाली थी. इसी दौरान एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच के गैप में फंसकर घसीटने लगी.मौके पर मौजूद आरपीएफ बेगूसराय के ड्यूटी अधिकारी उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच से खींचकर बाहर निकाला.उनकी सतर्कता और बहादुरी से महिला की जान बच गई.

    नज़ारा देख हलक में एक गई जान

    घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग हैरान रह गए.पूछताछ में महिला की पहचान सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव बाजार निवासी दुर्गा शाह की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने पति और बच्चों के साथ बेगूसराय से राजेंद्र नगर तक यात्रा के लिए आई थी.ट्रेन खुलने के दौरान जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार होते-होते बची.आरपीएफ की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया.रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news