माय गे माय, छोड़ दीजिए भैया...जब ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गयी लड़की तो देखिए गांव वालों ने कैसे दौड़ा-दौड़ाकर की दोनों की पिटाई, Video Viral 

    TNP DESK: बिहार के मधुबनी में एक प्रेमी जोड़े की गांव वालों ने जमकर पिटाई की. जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमगांव में एक प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़कर बांधकर पीटा.  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

    क्या है पूरा मामला 

    बताया जा रहा है लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के हैं. दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे. जिसके बाद गांव वालों ने जमकर दोनों को पीटा और लड़के को पेड़ में बांध दिया. वीडियो में देखा जा रहा है कि लड़की को कुछ लड़कों ने लाठी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा. कभी लड़का लड़की का बाल पकड़कर पीटता तो कभी डंडे से . पिटाई करने वाले लोगों ने ही वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. वहीं वायरल वीडियो को लेकर गांव के लोगों में तरह तरह के चर्चे भी हो रहे हैं. 

    कुछ लोगों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों कम उम्र के हैं. मामले की सत्यता की जांच किये बगैर दोनों जोड़े की पिटाई की गई है. कानून को ठेंगा दिखाकर ऐसा करना एक गंभीर सामाजिक अपराध है. इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी . हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि The News Post नहीं करता है.



    Related News