मां ने डांटा तो 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

    मां ने डांटा तो 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

    कोडरमा (KODERMA) : एक किशोरी को अपनी मां की फटकार इतनी बुरी लगी कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना कोडरमा जिले के डोमचांच की बतायी जाती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि सोनाली नामक एक किशोरी का कुछ व्यवहार उसकी मां को बुरा लगा तो उसने सोनाली को सुधरने की नसीहत दी. मगर सोनाली को मां की नसीहत नागवार गुजरी और उसने फंदे से लटकर अपनी इहलीला ही समाप्त कर दी.

    किशोरी की मां के अनुसार, जब उसने डांटा तो सोनाली गुस्से में आकर रूम का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. बहुत देर तक जब किशोरी ने दरवाजा नही खोला, तो परिजनों ने आवाज लगायी. लेकिन अंदर से कोई भी आवाज नहीं आयी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो वह रूम में फंदे से लटकी थी. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पर थाना प्रभारी प्रेम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. आपको बता दें कि सोनाली 11वीं में पढ़ाई कर रही थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news