टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब हरकत करते लोगों को आपने देखा होगा लेकिन कभी-कभी जानवर भी अजीबोगरीब हरकत करने से पीछे नहीं हटते है. जिसको देखकर आपका ध्यान अपने आप उनकी और आकर्षित हो जाता है. सोशल मीडिया के इस जमाने में रोजाना ऐसे वीडियो सामने आते है जो कभी आपको चौंका देते है तो कभी आप उसको देखकर डर भी जा सकते है.कभी-कभी आपकी हंसी भी निकल जाती है. दरअसल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी लोग चौंक गए है.
काफी हैरान करनेवाला है वीडियो
#Jhansi में घोड़े ने #ATM पर क्यों किया हंगामा? pic.twitter.com/WNTNLPKN4P
— Sambhava (@isambhava) April 17, 2026
अक्सर आप लोगों ने एटीएम के बाहर लोगों को लाइन लगते देखा होगा, जहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते है ताकि जब उनकी बारी आएगी तो पैसे निकालेंगे लेकिन आपने अब तक ऐसा नजारा नहीं देखा हो होगा जहां घोड़ा एटीएम के बाहर खड़े होकर एटीएम के खुलने का इंतजार कर रहा हो.दरअसल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक घोड़ा एटीएम के बाहर बार-बार गेट पर लात मार रहा है ऐसा लग रहा है मानो वह कह रहा है हो मुझे भी पैसे की जरूरत ज़ है प्लीज़ गेट खोल दो.
पढ़ें कहा का है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का है जहां बबीना क्षेत्र से यह वीडियो सामने आया है.जानकारी के मुताबिक, घोड़ा आवारा है और घूमते-फिरते एटीएम के बाहर पहुंच गया, लेकिन एटीएम के बाहर आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से एटीएम में जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहा है वह काफ़ी ज़्यादा हैरान करनेवाला है.जिन लोगों ने देखा वह जोर-जोर से हंसने लगे.बताया जा रहा है कि जो घोड़ा जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का मार रहा था ऐसा लग रहा था जैसे अंदर घुसना चाहता हो. जब काफी देर दरवाज़ा नहीं खुला तो वह गुस्से से लाल हो गया और आस-पास इधर-उधर दौड़ने लगा जिससे लोग भी डर गए.
घोड़ें ने मचाया काफी देर तक उत्पात
लोगों का कहना है कि घोड़ा करीब 1 घंटे तक इलाके में इधर-उधर दौड़ा जिससे अगल-बगल के दुकान वाले और ग्रहकों में भगदड़ मच गई.वही एक युवक ने समझदारी दिखाते हुए एटीएम का शटर गिरा दिया जिससे नुकसान होने से बच गया.अगर युवक ने सूझबूज नहीं दिखाया होता तो एटीएम का बड़ा नुकसान हो जाता.मामले में जब जांच की गई तो पता चला कि घोड़ा किसी स्थानीय युवक है जिसे रात के समय खुला छोड़ दिया गया था और लावारिसों की तरह इधर-उधर घूम रहा था.


