अंतरिक्ष के सफर पर गए शुभांशु शुक्ला का क्या आया पहला संदेश, जानिए

    अंतरिक्ष के सफर पर गए शुभांशु शुक्ला का क्या आया पहला संदेश,  जानिए

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : 41 साल के बाद भारत का दूसरा लाल अंतरिक्ष के सफर पर रवाना हुआ है. अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से Axiom-4 का स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ. इस अंतरिक्ष यान में कुल चार यात्री हैं. शुभम शुक्ला इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. अंतरिक्ष यात्रा से उनका पहला संदेश आ गया है जो प्रत्येक भारतीय को रोमांचित कर रहा है.

    शुभांशु शुक्ला के इस अंतरिक्ष सफर के बारे में जानिए

    शुभांशु शुक्ला लखनऊ के रहने वाले हैं. 1985 में इनका जन्म हुआ. 2005 में उन्होंने एनडीए ज्वाइन की. भारतीय वायु सेवा में सीनियर पायलट हैं. शुभांशु शुक्ला आज अपने तीन अन्य साथियों के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए हैं. शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे ऐसे नागरिक हैं जो अंतरिक्ष गए हैं.

    इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा गए थे. शुभांशु शुक्ला के इस सफर पर प्रत्येक भारतीय गर्व महसूस कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामना दी है. 14 दिनों के इस अंतरिक्ष सफर में सुधांशु शुक्ला अंतरिक्ष के अनुभवों को इकट्ठा करेंगे. उनका पहला संदेश सफर से आ गया है. उन्होंने कहा है कि उनके कंधे पर तिरंगा है. उनके इस अंतरिक्ष सफर में सभी भारतीय शामिल हैं. यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत है. प्रत्येक भारतीय का सीना चौड़ा होना चाहिए. उन्होंने जय हिंद, जय भारत कह कर अपना संदेश समाप्त किया. उनके इस सफर पर उनकी माता ने बहुत ही भावुक वक्तव्य दिया. उनकी माता ने कहा की शुभांशु भारत का बेटा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news