ये कैसी दरिंदगी? पति ने पत्नी की चबा डाली नाक, यहीं नहीं रुकी हैवानियत और कर दिया ऐसा कांड...

    Crime News: देश में अपराध और दरिंदगी की कई घटनाएँ आपने कई बार सुनी होगी. पर देश के इस इलाके में एक ऐसी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. मामला पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते से जुड़ा है जहां पति ने पत्नी को घरेलू विवाद में मानवता को शर्मसार कर, क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दीं. 

    ये कैसी दरिंदगी? पति ने पत्नी की चबा डाली नाक, यहीं नहीं रुकी हैवानियत और कर दिया ऐसा कांड...

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश में अपराध और दरिंदगी की कई घटनाएँ आपने कई बार सुनी होगी. पर देश के इस इलाके में एक ऐसी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. मामला पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते से जुड़ा है जहां पति ने पत्नी को घरेलू विवाद में मानवता को शर्मसार कर, क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दीं. 

    मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है, जहां प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति फूल खान ने गुस्से में अपनी पत्नी पर पहले लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. लेकिन उसकी बर्बरता यहीं नहीं थमी और उसने महिला के चेहरे पर हमला करते हुए अपने दांतों से उसकी नाक और गाल को बुरी तरह काट लिया। इस हमले में महिला की नाक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई. 

    घटना राठ क्षेत्र के टोला गांव की बताई जा रही है. पीड़िता के परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले ही उसका निकाह फूल खान से हुआ था. शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उसे ससुराल में प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. हाल ही में किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ, जो अचानक हिंसा में बदल गया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. 

    घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसके घावों पर कई टांके लगाए. स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. इधर सूचना मिलते ही पीड़िता का भाई अस्पताल पहुंचा और बहन की हालत देखकर भावुक हो उठा. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति फूल खान और उसके पिता हबीब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. 

    इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. लोग घरेलू हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news