ये क्या! महिलाओं ने पहले BJP नेता का हाथ-पैर बांधा, फिर कीचड़ वाले पानी से नहलाया, वजह जान हो जाएंगे हैरान, देखिए VIDEO 

    ये क्या! महिलाओं ने पहले BJP नेता का हाथ-पैर बांधा, फिर कीचड़ वाले पानी से नहलाया, वजह जान हो जाएंगे हैरान, देखिए VIDEO

    TNP DESK- यूपी के महाराजगंज जिले से भाजपा नेता गुड्डू खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि भाजपा नेता एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं. महिलाएं उनके पीछे खड़ी होकर गीत गा रही हैं .इसके बाद कुछ महिलाएं उनके हाथ पैर बांधती हैं और फिर कीचड़ वाले पानी से उन्हें नहलाया जाता है. इस दौरान भाजपा नेता चुपचाप कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर भाजपा नेता ने ऐसा क्या किया कि उनके साथ इस तरीके का व्यवहार किया जा रहा है. मामला काफी दिलचस्प है और इसे जानकर आप हैरान भी हो जाएंगे.

    यूपी के महाराजगंज जिले में सदियों से एक पुरानी परंपरा चली आ रही है जिसके अनुसार अगर इलाके में बारिश नहीं होती है तो इलाके के किसी मुखिया या फिर सम्मानित व्यक्ति को कीचड़ व पानी से नहलाया जाता है. लोगों का मानना है कि इससे इंद्रदेव खुश होते हैं और फिर बारिश होती है. इसी परंपरा के निर्वहन के लिए महाराजगंज की महिलाओं ने भाजपा नेता गुड्डू खान के साथ इस परंपरा का निर्वहन किया. गुड्डू खान ने भी महिलाओं का पूरा सहयोग किया और मुस्कुराते हुए परंपरा को पूरा किया.

    वहीं महाराजगंज की महिलाओं का कहना था कि इंद्रदेव को खुश करने के लिए कजरी गीत गाते हुए यह परंपरा निभाई जाती है. इन दिनों यूपी के महाराजगंज जिले में लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. ऐसे में गर्मी से राहत के लिए वहां की महिलाओं ने इस पुरानी परंपरा को फिर से दोहराया. 

     एक तरफ जहां कुछ राज्यों में भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है, बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. वहीं दूसरी ओर यूपी के कुछ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है .जिसकी वजह से वहां के लोग और ग्रामीण काफी परेशान है. किसान भी बारिश की आस लगाए हुए बैठे हैं लेकिन बारिश होने का नाम नहीं ले रही है. इसी को देखते हुए यूपी के महाराजगंज में सालों पुरानी परंपरा दोहराई गई जिससे इंद्रदेव खुश होकर बारिश करा दे

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news