क्या गुंडागर्दी है? क्रेडिट कार्ड का नहीं भरा बिल तो एजेंट करने लगा हाथापाई, देखिए Video

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ रहे है, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते है कि क्या हम सही दिशा में तरक्की कर रहे है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को चौंका रहा है.जिसमें क्रेडिट कार्ड बिल रिकवरी को लेकर 20 सड़क महाभारत हो रहा है जहां रिकवरी एजेंट और ग्राहक एक दूसरे पर लात घुसे बरसा रहे है.

    क्रेडिट कार्ड बकाया भुगतान को लेकर महाभारत

     बताया जा रहा है कि क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाने को लेकर रिकवरी एजेंट और ग्राहक के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते सड़क पर ही हाथापाई में बदल गया. इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का बताया जा रहा है, जहां क्रेडिट कार्ड के बकाया पैसे को लेकर सड़क पर ही जमकर हंगामा हो गया. यह पूरा मामला पुणे के हड़पसर इलाके के नंबर 15 चौक का बताया जा रहा है.वीडियो से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, एक रिकवरी एजेंट बकाया रकम लेने के लिए ग्राहक के पास पहुंचा था. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में यह बहस झगड़े में बदल गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क के बीचों-बीच मारपीट शुरू हो गई.

    बैंक एजेंट और ग्राहक एक दूसरे पर बरसा रहे थे लात घुसे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर दोनों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लेता है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिकवरी के नाम पर इस तरह की घटनाएं कितनी सही है और क्या इसके लिए सख्त नियमों की जरूरत है.

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

    आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक लाखों लोग इसे देख चुके है. और इस पर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे है.लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है.कई लोग इसे गलत ठहरा रहे है, तो कुछ इस पर सवाल उठा रहे है.अगर ऐसा ही चलता रहा, तो लोग क्रेडिट कार्ड लेने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे.



    Related News