टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से भारत पर एलपीजी गैस सिलेंडर संकट का खतरा मंडरा रहा है जिसको लेकर देश में अफरा-तफरी मची हुई है.हालांकी सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि देश में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर है और उसकी सप्लाई भी हो रही है लेकिन फिर भी लोग अफ़वाह की वजह से परेशान हो रहे है.जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जहां एक महिला को जब एलपीजी गैस सिलेंडर की लाइन लगी लेकिन फिर भी सिलेंडर नहीं मिला तो वह अजीबो गरीब हरकत करने लगी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
पढ़े कहा का है ये पूरा मामला
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला एमपी का है जहां मुरैना के जौरा में गैस सिलेंडर के लिए एक महिला पिछले कई दिनों से एजेंसी के चक्कर कट रही थी लेकिन सिलेंडर नहीं मिला जब उसका धैर्य का बाँध टूट गया तो उसने ऐसी हरकत कर डाली कि अगल बगल लाइन में खड़े लोग भी परेशान हो गए.दरअसल महिला कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रही थी लेकिन फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा था जिसके बाद वह अजीब गरीब हरकत करने लगी और जिभ निकालकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसे देखकर अगल-बगल के लोग इसे माता आना बता दिया.
महिला ने कर दिया अजीबो-गरीब हरकत
आपको बता दे कि महिला जीभ निकाल कर ऐसी हरकतें करने लगी जैसे माता आ गई है.धीरे-धीरे कर उसकी आवाज और ज्यादा बढ़ने लगी उसकी आवाज ऐसी लग रही थी मानो उसके ऊपर कोई सवार हो चूका है उसकी डरावनी आवाज से अगल-बगल के लोग भी हैरान रह गए.हमारा चैनल कोई भी अंधविश्वास का समर्थन नहीं करता है लेकिन जिस तरह से इन दिनों देश में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर घमासान मचा हुआ है उसका रुज़ान भी अब सामने आ रहा है.
सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
वायरल वीडियो को जैसे ही आप देखना शुरू करेंगे उसमें देखेंगे कि लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है एजेंसी के बाहर लोग सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे है वहा एक महिला जीभ निकाल कर जोर-जोर से चिल्ला रही है और कर्मचारियों से बार-बार सिलेंडर देने की मांग भी कर रही है हालांकी अगल-बगल के लोगों से समझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे है लेकिन वह नहीं मान रही है.महिला के इस हरकत को देखकर वहां मौजुद लोग भी काफी ज्यादा परेशान दिख रहे है.वही महिला ने गैस एजेंसी के गेट को पकड़ लिया और उसे तोड़ने का भी प्रयास किया है.
इतनी नौटंकी करने के लिए सिलेंडर भी नहीं मिला
हालांकी सबसे हैरानी की बात है कि इतना कुछ करने के बाद भी महिला का हाथ खाली ही रह गया. एजेंसी की ओर से कोई सिलेंडर नहीं दिया गया.इस पुरे मामला में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया है कि सभी जगह बुकिंग सर्वर में परेशानी आ रही थी जिसकी वजह से लोगों को गैस मिलने में काफी देर हो रही है.हालांकी एसडीएम ने यह भी कहा है कि अब सर्वर पूरी तरह से ठीक हो चुका है और सिलेंडर का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में है इसलिए सभी के नंबर लग रहे है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

