ये क्या बोल गए राष्ट्रीय दल के प्रदेश अध्यक्ष! जिसके खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, उसे ही कह दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, देखिए वीडियो

    देवघर (DEOGHAR) : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की जुबान फिसल गई या फिर उन्होंने जानबूझ कर भरी सभा में गृहमंत्री अमित शाह को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कह दिया. दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम के तहत देवघर के मोहनपुर प्रखंड पहुंचे थे. स्थानीय चोपमोड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अमित शाह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता दिया.

    प्रदेश अध्यक्ष ने अपना भाषण जारी रखा, लेकिन अमित शाह का नाम गलती से लेने के बाद भी उन्होंने खुद को सही नहीं किया. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष ने जानबूझ कर अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष कह दिया. आपको बता दें कि ये वही अमित शाह हैं जिनके खिलाफ कांग्रेसियों ने आंदोलन छेड़ रखा है. राज्यसभा में बाबा साहेब पर अमित शाह के आपत्तिजनक बयान की वजह से कांग्रेस अमित शाह से माफी मांगने को लेकर देशभर में आंदोलन कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब पिछले साल 26 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगाम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जगह अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था, तब जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था.

    रिपोर्ट-ऋतुराज

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news