बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने क्या कह दिया -नीतीश कुमार नहीं तो अब हम भी नहीं लड़ेंगे चुनाव!

    बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने क्या कह दिया -नीतीश कुमार नहीं तो अब हम भी नहीं लड़ेंगे चुनाव!

    TNP DESK- बिहार की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा कर दी.  कह दिया कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो उनके विधायक रहने का कोई मतलब  नहीं है.  अब वह विधायक का अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।  अब उनके बाल -बच्चे चुनाव लड़ेंगे और जनता की सेवा करेंगे। इस प्रकार बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपना राजनीतिक भविष्य बता दिया  है.  उन्होंने कह दिया है कि अब वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।  यह कार्यकाल उनका अंतिम कार्यकाल होगा।  दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग करने के लिए अनंत  सिंह जेल से आए थे. 

     मतदान करने के बाद अनंत  सिंह ने पत्रकारों से कहा कि अब वह सक्रिय चुनावी राजनीति से दूर हो जाएंगे।  उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब है. यह भी साफ़ किया कि यह उनके विधायक होने का अंतिम कार्यकाल होगा।  अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं और आगे विधानसभा की  राजनीति में नहीं रहेंगे, तो उन्होंने भी फैसला कर लिया है कि वह आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

     उन्होंने यह भी  साफ किया कि  राजनीति की जिम्मेदारी अपने परिवार को सौपेंगे।  अगला विधानसभा चुनाव उनका बेटा लड़ेगा, अब मेरे बाल बच्चे जनता की सेवा करेंगे और चुनाव लड़ेंगे।  आनंद सिंह ने कहा कि  अगला चुनाव उनका बड़ा बेटा लड़ेगा।  बता दें कि मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई हत्या कांड में  आरोप लगने के बाद आनंद सिंह फिलहाल जेल में है. 

     यह पूछे जाने पर की बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, अनंत  सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जिसे  चाहेंगे, वही मुख्यमंत्री बनेगा। बता दे कि  2025 के पहले वाले चुनाव में अनंत  सिंह की पत्नी राजद  के टिकट पर मोकामा से विधायक चुनी गई थी.  लेकिन फ्लोर टेस्ट में वह राजद  का खेमा छोड़कर जदयू का समर्थन किया था.  उसके बाद जब 2025 का चुनाव आया, तो अनंत  सिंह के टिकट को लेकर भी जदयू में खेमेबाजी हुई, लेकिन अनंत  सिंह को जदयू का टिकट मिल गया और वह चुनाव जीत गए. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News