प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में मोदी सरकार ने क्या लिया फैसला, जानिए

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में मोदी सरकार ने क्या लिया फैसला, जानिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मोदी सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन महीने (अक्टूबर 2022-दिसंबर 2022) तक बढ़ाए जाने को मंजूरी दी.कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राशनकार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज दिए जाने की योजना को तीन महीने का विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की.

    80 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत राहत

    कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए लाई गई इस योजना को सातवीं बार विस्तार दिया गया है. इस चरण के विस्तार के लिए 44,762 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इससे 122 लाख मैट्रिक टन अनाज वितरित किया जाएगा.80 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत राहत दी जा रही है.

    मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले तीन महीने त्योहारों के हैं. सरकार चाहती है कि इस दौरान लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो. योजना का लाख देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है और यह तीन महीने आगे जारी रहेगा. पहले छह चरण में इस योजना पर 3.45 लाख करोड़ सब्सिडी के तौर पर खर्च हो चुका है. आज दिए गए विस्तार के साथ यह 3.91 लाख करोड़ होगा. इस योजना में महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों को बहुत मदद पहुंचाई है. एक बार फिर 3 महीने तक योजना का विस्तार लोगों को फायदा पहुंचाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news