Weather Forecast:कड़ी धूप में भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आज इन जिलों में सतायेगी शीतलहरी, पढ़ें IMD का अलर्ट

    Weather Forecast:कड़ी धूप में भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आज इन जिलों में सतायेगी शीतलहरी, पढ़ें IMD का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पहाड़ी राज्यों  हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है. आलम ये है कि कड़ाके की ठंड में धूप में भी लोगों को राहत मिलता नहीं दिख रहा है.पहाड़ी क्षेत्रों से आनेवाली  ठंडी बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है.वहीं सुबह और शाम के समय शीतलहरी चल रही है, जिससे कनकनी का एहसास लोगों को हो रहा है.वहीं मौसम विभाग की माने, तो लोगों को अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है.

    कड़ी धूप में भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

    मौसम विभाग की माने तो हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी की वजह से राज्य में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ चुका है. दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है,क्योंकि बर्फीली हवाएं लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है.मौसम विभाग की माने तो आज भी ठंड से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है,आज न्यूनतम तापमान  8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने  की संभावना है.

    आज इन जिलों में सतायेगी शीतलहरी

    आज पूरे दिन अधिकांश जिलों में धुंध और कोहरा छाया रहेगा.जिससे  बाहर निकलते समय वाहन चलाते समय लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है. शाम होते ही शीतलहरी लोगों को सताएगी. खास कर पलामू, गढ़वा, कोडरमा, गुमला और साहिबगंज के लोगों को शीतलहरी से बचने की जरुरत है.पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क रहा है. वही सबसे अधिक तापमन चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस,तो सबसे कम तापमान गुमला में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया.



    Related News