Weather Alert:झारखंड में गर्मी के तेवर से छूटा लोगों का पसीना, 34 डिग्री पर पहुंचा जमशेदपुर का पारा

    Weather Alert:झारखंड में गर्मी के तेवर से छूटा लोगों का पसीना, 34 डिग्री पर पहुंचा जमशेदपुर का पारा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मौसम ने एक बार फिर कड़ा रुख इख्तियार कर लिया है जहां मार्च के बस दो दिन बीतने के बाद ही मई जून वाली गर्मी लोगों को सता रही है.आलम यह है कि दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बाद लोगों को दुकान और घरों में पंखा चलते हुए देखा जा रहा है वही कड़क धूप की वजह से लोग बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे है.हालंकी रात के समय पतली चादर वाली ठंडी लोगों को महसुस हो रही है वही सुबह के 7 बजते ही कड़क धूप से लगातार तापमान बढ़ रहा है.

    आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वही आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के तापमान में एक से दो डिग्री के बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि इस बार होली पर लोगों का गर्मी से पसीना छूटेगा.आईएमडी के मुताबिक आने वाले अगले 3-4 दिनों में झारखंड के तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.इस बार मई जून में कितनी गर्मी पड़ने वाली है इसका ट्रेलर अब मार्च में ही दिखने लगा है.

    लगातार चढ़ रहा है झारखंड का पारा

    मौसम विभाग का कहना है कि लगातार कड़क धूप की वजह से तापमान बढ़ रहा है आलम यह है कि झारखंड के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है जिसकी वजह से लोगों को अच्छी खासी गर्मी का एहसास हो रहा है.आईएमडी की ओर से लोगों को गर्मी पर अभी से ही सावधान रहने की चेतावनी दी गई है और खुद को हाइड्रेट रखने को कहा गया है.मौसम विभाग का कहना है कि घर से बाहर निकलने से पहले खूब पानी पियें और धूप से बचकर रहे.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news