धनबाद पर अग्नि की कुदृष्टि:देर रात को बैंक में आग लगी तो दिन में अग्नि ने ट्रेन रोकी,फिर क्या हुआ!

    धनबाद पर अग्नि की कुदृष्टि:देर रात को बैंक में आग लगी तो दिन में अग्नि ने ट्रेन रोकी,फिर क्या हुआ!

    धनबाद: धनबाद में सोमवार की देर रात को आग ने एक बार फिर तांडव मचाया. धनबाद के सराय ढेला के एचडीएफसी बैंक ब्रांच में सोमवार की देर रात को आग धधक गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट का पता चला है. 

    आग लगते ही पूरे बैंक परिसर में धुआं भर गया. आग बुझाने के लिए बैंक की खिड़की और दीवार के शीशे को तोड़ना पड़ा. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अचानक चिंगारी निकलने के बाद धुआं तेजी से फैलने लगा. इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत का बचाव कार्य शुरू किया. 

    सुरक्षा के ख्याल से भवन की बिजली काट दी गई है. इसके पहले सोमवार को fularitand स्टेशन और बंद जमुनिया हाल्ट के बीच सोमवार की दोपहर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में आग लग गई. जिस वजह से रेल का परिचालन 2 घंटे तक बाधित रहा .

    आग लगने की सूचना पर एहतियात के तौर पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर भुवनेश्वर धनबाद स्पेशल के गुजरने के समय एडवांस सिग्नल के समीप रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में आग दिखी. इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई .आग तेजी से ट्रैक की ओर फैल रही थी. 

    जिससे सिग्नल और केवल सिस्टम को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई थी .कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. रेलकर्मी पहुंचे और आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया जा सका.

    रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news