टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में गर्मी अब तेज हो गई है. राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, वहीं कुछ जगहों पर यह 43-44 डिग्री तक जाने की संभावना है. भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के संकेत नहीं है. आज भी कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. हालांकि, कुछ इलाकों में मौसम थोड़ा बदल सकता है.
आज हल्की बारिश से राहत की उम्मीद
संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्र के कुछ जिलों में आज आंशिक राहत की उम्मीद है.दुमका, देवघर, साहिबगंज और पाकुड़ में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. इसके अलावा बोकारो, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.
48 घंटों में बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दौरान कई जगहों पर बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मिलाकर, झारखंड में फिलहाल मिला-जुला मौसम देखनेको मिल रहा है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


