TNP DESK: 22 अप्रैल 2026 को रांची में पेट्रोल और डीजल में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला. प्राइस में कुछ भी उतार चढ़ाव नहीं है और दोनों ही पेट्रोल और डीजल का रेट सामान्य है. इसका मतलब है आज भी रांची में पेट्रोल का भाव 97.86 है और प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.62 है. ये आकड़ा हमें पिछले 12 दिनों से देखने को मिल रहा है और मिडिल ईस्ट के युद्ध का प्रभाव फिलहाल नहीं देखने को मिल रहा है पेट्रोल और डीजल पर.
जमशेदपुर में भी कुछ खास कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला. वही कल के तरह आज भी पेट्रोल की कीमत 97.79रही जबकि डीजल की कीमत 92.83 रही. इधर भी पिछले 11 दिनों से सामान्य स्तर पर इसका भाव चल रहा है.
धनबाद में भी पेट्रोल और डीजल के प्राइस में भी बदलाव नही देखा गया है.यहां पर पेट्रोल की कीमत 97.82 है और डीजल की कीमत 92.57 है.
पटना का भी हाल भी कुछ अलग नही है लेकिन रांची से कीमतों में थोड़ा ज्यादा है यानी की यहां पर पेट्रोल 105.18 प्रति लीटर है और डीजल92.37 प्रति लीटर है.
मुजफ्फरपुर में भी पिछले 3 दिनों से प्राइस सामान्य है. यहां पर पेट्रोल का प्राइस 105.96 है, वहीं दूसरी ओर डीजल का प्राइस 92.72है.


