विनोद चन्द्रन बने पटना हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी 

    विनोद चन्द्रन बने पटना हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी 

    पटना(PATNA): पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन होंगे. बता दें कि इससे पहले वे केरल हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश थे. जस्टिस विनोद पटना हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी चरण सिंह की जगह लेंगे.  इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. केंद्र सरकार ने पटना, इलाहाबाद और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. 

    मालूम हो कि, पिछले महीने ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए कई न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी. जिसके बाद अब इन न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति दी गई है. जानकारी के अनुसार, पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये जाने के बाद से पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद रिक्त था. फिलहाल पटना हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह को पटना हाइकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था. 

    केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी 

    केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने इन न्यायाधीशों को अब उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया है. इस जारी अधिसूचना के मुताबिक पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अब न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन हैं. इससे पहले ये केरल उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश थे. अब इन्हें पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.  इससे पहले पटना में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी चरण सिंह थे. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news