बेरहम शिक्षक बेबस छात्रा, तेजी से वायरल हो रहा क्रूरता का वीडियो, जानिए क्या है मामला 

    बेरहम शिक्षक बेबस छात्रा, तेजी से वायरल हो रहा क्रूरता का वीडियो, जानिए क्या है मामला 

    भागलपुर(BHAGALPUR): शिक्षक को ईश्वर का रूप कहा जाता है. ईश्वर का बोध कराने वाले शिक्षक ही होते हैं. हर परेशानी सहकर अपने विद्यार्थियों का जीवन संवारने वाले शिक्षक शायद आज अपनी पहचान और महत्ता को भूलते जा रहे हैं. ताजा मामला कहलगांव अनुमंडल के सनहौला प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय महेशखोर का है.  इस विद्यालय के शिक्षक की क्रूरता सामने आई है. विस्तार से बताते हैं क्या है मामला. 

    यह है पूरा मामला 

    भागलपुर में शिक्षक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. दरअसल जिले के कहलगांव अनुमण्डल के सन्हौला प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय महेशखोर के प्रभारी शिक्षक ने स्थानीय बबलू मण्डल  की बेटी छात्रा किरण की बेरहमी से पिटाई कर दी. शिक्षक ने छात्रा को इतनी बुरे तरीके से पीटा की वो तीन घण्टे बेहोश रही. इसकी सूचना घरवालों को भी नहीं दी गयी. बल्कि छात्रा को तीन घण्टे स्कूल में ही बन्द रखा. फिलहाल किरण का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना बीते दिनों की है. किरण की सहपाठी ने किरण के साथ हुई क्रूरता को बयां किया. घायल छात्रा किरण के साथ-साथ सहपाठी छात्रा ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रार्थना के लिए खड़े थे. इसी दौरान किरण से एक छात्रा का झगड़ा हुआ. जिसके बाद सर आये और किरण को पहले केहुनी से मारा फिर छड़ी से पिटाई की. घसीटते हुए कमरे में ले गये और फिर खूब पिटाई की. इसके बाद किरण बेहोश हो गयी. 

    यह भी पढ़ें:

    मोतिहारी: बच्चा चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने बेगुनाह युवक की जमकर की पिटाई 

    जिला शिक्षा पदधिकारी ने ये कहा 

    इस मामले में प्रभारी शिक्षक मीडिया के सामने आने से इनकार कर रहे हैं. वहीं जिला शिक्षा पदधिकारी ने कहा कि हमें आपके माध्यम से ही पता चला है कि स्कूल की बच्ची से किसी शिक्षक ने मारपीट की है. कानूनन ये गलत है.  मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा हम उस शिक्षक पर कार्रवाई करेंगे. अधिकतम जितना दण्ड हो सकेगा उनको देंगे. शिक्षकों से कहा गया है बच्चों पर छड़ी नहीं उठानी है मारना नहीं है प्यार से पढ़ाना है। अपने बच्चे की तरह उनसे व्यवहार करना है. इसका उल्लंघन होगा तो कार्रवाई करेंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news