गाली गलौज और हाथापाई करते डीसीएलआर का वीडियो वायरल, जानिए क्या है मामला 

    गाली गलौज और हाथापाई करते डीसीएलआर का वीडियो वायरल, जानिए क्या है मामला

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी एसडीओ कार्यालय में समझौता बैठक के दौरान हुई पदाधिकारी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा अधिवक्ता सह गैस एजेंसी संचालक के बीच गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में ब्लू शर्ट में दिखाई देने वाले व्यक्ति पुपरी डीसीएलआर ललित कुमार है.  वहीं सफेद शर्ट में डीसीएलआर को पकड़ने वाले व्यक्ति पुपरी एसडीओ नवीन कुमार हैं. वीडियो बनाने वाला व्यक्ति वार्ड 25 निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी है. वायरल वीडियो बीते मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है.

    मामला पुपरी के झझीहट निवासी उज्जवल प्रकाश वर्मा के जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. जिसकी जमीनी विवाद मामले में सुशील भी जुड़े हैं. जिसको लेकर अधिवक्ता सह गैस एजेंसी संचालक सुशील कुमार चौधरी पुपरी एसडीओ नवीन कुमार के कार्यालय में आयोजित समझौता बैठक में शामिल हुए थे. इस दौरान  एसडीओ नवीन कुमार और डीसीएलआर ललित सिंह सभी मौजूद थे. तभी अचानक ऑफिस का माहौल बिगड़ने लगता है और डीसीएलआर साहब गाली गलौज करते हुए अपना आपा खो देते हैं.  इतना ही नहीं, वे अपने पैर से जूता भी निकालने लगते हैं. जिसका वीडियो अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी ने बना लिया.  जो वीडियो अब बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 



    Related News