यहाँ अपने आप ऊपर खिचने लगती है गाड़ियां, जानिए कहाँ पर है ये रहस्यमय जगह

    यहाँ अपने आप ऊपर खिचने लगती है गाड़ियां, जानिए कहाँ पर है ये रहस्यमय जगह

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश में एक ऐसी जगह है जहां गाड़ियां ऊपर की ओर जाने लगती है. जहां चीज नीचे की ओर जाने की बजाय ऊपर की ओर खींची जाती है. ये जगह कहीं और नहीं बल्कि लद्दाख में है. लद्दाख में इस खास जगह को ‘मैग्नेटिक हिल’ के नाम से भी जाना जाता है.

    यहाँ पर है ये जगह

    यह जगह लेह कारगिल राजमार्ग पर लेह शहर से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. इस जगह पर यदि आप गाड़ी चला कर जाते हैं तो गाड़ी ऊपर की ओर खींचने लगती है. कहां जाता है कि यहां के पहाड़ों में मैग्नेट है जिसकी वजह से कोई भी लोहे का सामान खींचना लगता है. इन पहाड़ों को ‘मिस्ट्री हिल’ या फिर ‘ग्रेविटी हिल’ के नाम से जाना जाता है.

    जानिए क्या कहता है विज्ञान

    एक तरफ विज्ञान इसे मैग्नेट कहता है वहीं यहां के आम लोगों का कहना है कि एक समय में एक सड़क मौजूद थी जो लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाती थी. उनका ऐसा मानना है कि जो लोग योग थे उन्हें सीधे रास्ते पर ले जाया गया बल्कि जो लोग योग्य नहीं थे वह कभी भी वहां से जा ना सके. मतलब यह है कि जो लोग इस रास्ते को पार कर पाए वह सीधा स्वर्ग की ओर जाते हैं. वही विज्ञान का ऐसा मानना है कि इस चुंबकीय घटना के पीछे दो सिद्धांत है पहले सिद्धांत है चुंबकीय बल और दूसरा ऑप्टिकल भ्रम. इन दोनों वजह से यहां पर ऐसा खिंचाव देखने को मिलता है.



    Related News