मंकीपॉक्स के लिए भी भारत में तैयार होगी वैक्सीन, कोरोना की तर्ज होगी तैयारी 

    मंकीपॉक्स के लिए भी भारत में तैयार होगी वैक्सीन, कोरोना की तर्ज होगी तैयारी 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि कोरोना की तरह मंकीपॉक्स की भी वैक्सीन देश में बनेगी. इसके लिए प्रयास जारी हैं. डॉ. मंडाविया ने राज्यसभा में मंकीपाक्स की वैक्सीन से जुड़े सवाल पर बताया कि मंकीपॉक्स भारत और दुनिया में कोई नई बीमारी नहीं है. वर्ष 1970 से अफ्रीका से दुनिया के कई देशों में पहुंचा. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पर विशेष ध्यान दिया है. केरल में मंकीपॉक्स के मामले आए तो केंद्र सरकार ने वहां विशेषज्ञों की टीम भेजी. राज्य सरकार की भी पूरी मदद की जा रही है. इसके साथ टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है.

    डॉ. मंडाविया ने कहा कि मंकीपॉक्स से डरने की आवश्यकता नहीं है. राज्य सरकारों के साथ मिलकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. अगर परिवार में किसी को मंकीपॉक्स हुआ है तो 12-13 दिन उससे दूरी बना कर रखें तो उसको नियंत्रित किया जा सकता है. सतर्कता से हम इसको नियंत्रित कर सकते हैं. मंकीपॉक्स के संदर्भ में जागरुकता बहुत आवश्यक है.केंद्र सरकार की ओर से नीति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है.केंद्र सरकार तमाम चीजों पर नजर रख रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news