औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी के 737 पदों पर निकली वेकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स

    औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी के 737 पदों पर निकली वेकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स

    रांची (RANCHI) झारखंड में 737 औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी. इसके लिए 18 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग  (JSSC) ने गुरुवार की देर शाम को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. एसटी /एससी  अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50रुपए रखे गए हैं, जबकि अन्य अभ्यर्थियों के लिए 100रुपए शुल्क रखे गए हैं. 

    पांच ट्रेड के अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म 

    श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के औद्योगिक सेवा संवर्ग के  विभिन्न ट्रेडों के लिए अधिकारी बहाल होंगे. इसमें 711 नियमित और 26 बैकलॉग के पदों पर बहाली होगी. नियमित पदों में 26  तरह के प्रशिक्षण पदाधिकरी बहाल होंगे,जबकि बैकलॉग पदों में 15 तरह के प्रशिक्षण पदाधिकरी बहाल होंगे. नियमित नियुक्ति में सबसे अधिक इलेक्ट्रिकल के 133 प्रशिक्षण पदाधिकारी बहाल होंगे. इसके अलावा फिटर के 122, ड्राइंग के गणित के 74, और वेल्डर के 60 प्रशिक्षण अधिकारी  बहाल होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news