टीएनपी डेस्क: सर्दियों में महिलाओं और पुरुष दोनों में यूरिन इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे तो यूरिन इन्फेक्शन के कई कारण होते हैं. जैसे गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करना, लंबे समय तक यूरिन को रोक कर रखना लेकिन सर्दियों में इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. पुरुषों की तुलना में अगर बात करें तो महिलाओं में इसका खतरा ज्यादा होता है. जानते हैं विस्तार से की यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण क्या होते हैं और इससे आप कैसे बच सकते हैं.
सर्दियों में क्यों ज़्यादा होता है यूरिन इन्फेक्शन का खतरा
अक्सर सर्दी के मौसम में लोग कम पानी का सेवन करते हैं और इसीलिए किडनी को पर्याप्त मात्रा में जब पानी नहीं मिल पाता है तो बॉडी से टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाता है. जिसकी वजह से यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है
यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण
यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण की अगर बात करें तो सबसे पहले आपके पेशाब में जलन महसूस होगा, इसके साथ ही यूरिन से बदबू का आना, पेट में दर्द होना, यूरिन पास करते समय दर्द होना, यूरिन के रंग में बदलाव यह सभी इसके लक्षण है.
पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी प्रोटेस्ट ग्रंथि फूलने की वजह से होती है. जब यह ग्रंथि फूलती है तो पेशाब पूरी तरीके से बाहर नहीं निकल पाता है. जिसके कारण पेशाब में मौजूद बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और फिर यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
अगर सर्दी में आप भी यूरिन इन्फेक्शन से बचना चाहते हैं तो जानिए यह कुछ उपाय
सर्दियों में यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें.
वहीं समय-समय पर यूरिन डिस्चार्ज करें कभी भी यूरिन आने पर उसे रोक कर ना रखें क्योंकि कई बार यूरिन रोकने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है
पुरुष और महिलाएं दोनों को अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए
आप गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करने से परहेज करें. किसी भी पब्लिक प्लेस में टॉयलेट का इस्तेमाल करने से बचें
साथ ही सर्दियों में अपने डाइट में विटामिन सी वाले फूड्स का भरपूर सेवन करें
Thenewspost - Jharkhand
4+


