काम की बात: राशन देने में डीलर कर रहा है आनाकानी तो यहां करें शिकायत तुरंत होगा समाधान

    काम की बात: राशन देने में डीलर कर रहा है आनाकानी तो यहां करें शिकायत तुरंत होगा समाधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज भी देश में कई प्रतिशत ऐसी आबादी है जो गरीबी रेखा से नीचे जी रही है.ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलायी जाती है ताकि इनके कठिन जीवन को योजनाओं से आसान बनाया जा सके.इन योजनाओ में मुफ्त में राशन वितरण योजना भी है.इसके तहत सरकार की ओर से गरीब परिवार को हर महीने मुफ्त में अनाज दिया जाता है ताकि वह भूखे ना रहें.योजना का लाभ उन्हें मिलता है जिनका राशन कार्ड बना हो लेकिन कई बार ऐसा होता है कि राशन कार्ड होने के बावजूद राशन डीलर आपके साथ मनमानी करते हैऔर राशन कार्ड रहते हुए लोगों को परेशान करते है अब ऐसे राशन डीलरों पर आप कार्रवाई सकते है.

    अब राशन डीलरों की मनमानी नहीं चलेगी

    दरअसल कई लोग ऐसे है जो पढ़े लिखे नहीं होते है तो वही कई लोग ऐसे भी है जो पढ़े लिखे होने के बावजूद अपने अधिकारों के बारे में नहीं जानते है जिसका फायदा राशन डीलर उठाते है और परेशान करने के लिए अलग-अलग बहाने ढूंढते है जहां राशन कार्ड होने के बावजूद लोगों को बार-बार दौड़ाया जाता है और राशन नहीं दिया जाता है या अन्य और काई शिकायतें है जो लोगों लोगों को राशन डीलरों से होती है. अगर आप भी अपने राशन डीलर से परेशान है तो अब आपकी समस्या का समाधान बहुत जल्दी होने वाला है.

    कम या मिलावटी राशन मिलाने प्रति करेन शिकायत

    दरअसल कई राशन डीलर ऐसे है जो लोगों के तय वजन से कम राशन देते है तो वहीं मिलावटी राशन देने की शिकायत भी लोग करते है.अगर आपको राशन नहीं मिल रहा है या आपको राशन से संबंधित कोई शिकायत  है तो आप यहां शिकायत कर सकते है. सरकार ने राज्यों के हिसाब से टोल फ्री नंबर और ई-मेल आईडी जारी की हुई है. राशन नहीं मिलने की स्थिति में आप ऑनलाइन शिकायत वेबसाइट और ई-मेल भी कर सकते है.

    टोल फ्री नंबर पर कर सकते है शिकायत

    उदाहरण के तौर पर यदि आप झारखंड के निवासी है तो आपका टोल फ्री नंबर 1800-345-6598, 1800-212-5512 है. इस नंबर पर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है.वही यदि आप अन्य राज्य में रहते है तो आप इसके लिए सरकारी वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट दी गई है.यहां से आप अपने राज्य का हेल्पलाइन नंबर निकाल सकते है और इन नंबरों पर कॉल करके गड़बड़ी की शिकायत कर सकते है.

    ये है सभी राज्यों के हेल्पलाइन नंबर

    आंध्रप्रदेश: 1800-425-2977
    अरुणाचल प्रदेश: 03602244290
    असम: 1800-345-3611
    बिहार: 1800-3456-194
    छ्त्तीसगढ़: 1800-233-3663
    गोवा: 1800-233-0022
    गुजरात: 1800-233-5500
    हरियाणा: 1800-180-2087
    हिमाचल प्रदेश: 1800-180-8026
    झारखंड: 1800-345-6598, 1800-212-5512
    कर्नाटक: 1800-425-9339
    केरल: 1800-425-1550
    मध्यप्रदेश: 181
    महाराष्ट्र: 1800-22-4950
    मणिपुर: 1800-345-3821
    मेघालय: 1800-345-3670
    मिजोरम: 1860-222-222-789, 1800-345-3891
    नागालैंड: 1800-345-3704, 1800-345-3705
    ओडिशा: 1800-345-6724 / 6760
    पंजाब: 1800-3006-1313
    राजस्थान: 1800-180-6127
    सिक्किम: 1800-345-3236
    तमिलनाडु: 1800-425-5901
    तेलंगाना: 1800-4250-0333
    त्रिपुरा: 1800-345-3665
    उत्तर प्रदेश: 1800-180-0150
    उत्तराखंड: 1800-180-2000, 1800-180-4188
    पश्चिम बंगाल: 1800-345-5505
    दिल्ली: 1800-110-841
    जम्मू: 1800-180-7106
    कश्मीर: 1800-180-7011
    अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह: 1800-343-3197
    चण्डीगढ़: 1800-180-2068
    दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 1800-233-4004
    लक्षद्वीप: 1800-425-3186
    पुदुच्चेरी: 1800-425-1082


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news