काम की बात:इस होली सरकार दे रही है मुफ्त राशन के साथ गैस सिलेंडर भी फ्री, पढ़ें आप कैसे उठ सकते है लाभ

    काम की बात:इस होली सरकार दे रही है मुफ्त राशन के साथ गैस सिलेंडर भी फ्री, पढ़ें आप कैसे उठ सकते है लाभ

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):होली का त्योहार आ चुका है ऐसे में लोगों के घरों में अब इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है. रंग गुलाल के साथ मिठाइयां खरीदी जा रही है.हालांकी होली का त्योहार रंग गुलाल और मिठाइयों के साथ-साथ पारंपरिक पकवान की भी महक लेकर आता है जहां लोग एक दूसरे  को अच्छे अच्छे पकवान बनाकर खिलाते है जिसकी वजह से परिवार का बजट हिल जाता है. बढ़ती महंगाई और घरेलु खर्च के बीच लोगों की टेंशन ना बढ़े इसको देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और गरीब परिवार को होली के अवसर पर फ्री में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है.

    महँगाई और बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए सरकार ने की घोषणा

    होली के बढ़ते खर्च महँगाई और गैस की खपत को देखते हुए सरकार ने आम परिवार को राहत देने के लिए खास योजना लागू की है जहाँ गरीब और जरुरतमंद लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर और गैस सब्सिडी के जरीये करोडो लोगों को सीधा अर्थिक लाभ पहुंचाने की तैयारी की गई है.आपको बता दे कि दिल्ली सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह बड़ी खुशखबरी दी गई है जहां फ्री में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. अब इसका फायदा आप कैसे उठा सकते है आईए जान लेते है.

    पढ़े कैसे लोगों को मिल सकता है योजना का लाभ 

    आपको बता दें कि मुफ्त में गैस सिलेंडर योजना का लाभ केवल वही लोग ले सकते है जो असल में राशन कार्ड योजना के लाभुक है फर्जी लाभुकों को यह लाभ नहीं मिलने वाला है.हलांकि सरकार की ओर से गैस सिलेंडर दरवाजा पर नहीं पहुंचाया जाएगा बल्की इसके लिए राशन कार्ड धारको के खाते में 853 रुपए सम्मान आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे लोग गैस सिलेंडर खरीद लेंगे.वही उत्तर प्रदेश में केवल वही लोग इसका फायदा ले सकते है जो उज्ज्वला योजना से जुड़े है यहां राशन कार्ड में नाम रहे और नहीं रहे से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है.

    सीधे खाते में सिलेंडर के पैसे भेज जाएंगे 

    आपको बता दें कि सरकार की ओर से साफ ऐलान किया गया है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो गरीब और असहाय है जो राशन कार्ड या उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभुक ही इस योजना का लाभ ले सकते है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि मुफ्त में गैस सिलेंडर की सुविधा, हर होली और दिवाली के मौके पर दी जाएगी.जहां लोग के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे, लोग पहले सिलेंडर खरीदेंगे और भुगतान करेंगे, इसके बाद सब्सिडी या पूरी राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news