काम की बात: PNB के खाताधारक 16 अप्रैल से पहले कर लें ये काम वरना बंद हो जाएगा खाता, पढ़े नया नियम

    PNB bank new rule:अगर आप पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी के खाता धारक है तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है. अगर आपने 16 अप्रैल 2026 से पहले अपने खाते से संबंधित यह जरूरी काम पूरा नहीं किया तो आपका आपका खाता बंद कर दिया जाएगा

    काम की बात: PNB के खाताधारक 16 अप्रैल से पहले कर लें ये काम वरना बंद हो जाएगा खाता, पढ़े नया नियम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):अगर आप पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी के खाता धारक है तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है. अगर आपने 16 अप्रैल 2026 से पहले अपने खाते से संबंधित यह जरूरी काम पूरा नहीं किया तो आपका आपका खाता बंद कर दिया जाएगा. इसका मतलब यह है कि आप कुछ जरूरी काम नहीं कर पाएंगे जैसे कि आप बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकते है और ना ही उसमें पैसे जमा कर सकते है. इसके साथ ही आपकी बैंकिंग से जुड़ा हुआ कोई भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. आरबीआई की ओर से पीएनबी बैंक के सभी खाताधारक के लिए नया नियम लागू किया गया है यदि आप भी पीएनबी के खाता धारक हैं तो यह खबर आपके लिए है.

    कैसे खाता धारकों पर पड़ेगा असर

    आपको बता दें कि ऐसे लोग जो बहुत लंबे समय तक अपने खाते में कोई भी लेन-देन नहीं करते हैं यानी उसका इस्तेमाल नहीं करते है तो ऐसे लोगों को सावधान होने की जरूरत है.आरबीआई ने पीएनबी बैंक के खाताधारकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है, जहां अगर आपने अपने खाते का केवाईसी अपडेट नहीं किया है तो आपको 16 अप्रैल से पहले इसे अपडेट कर लेना है वरना आपके खाते को बंद कर दिया जाएगा.16 अप्रैल की तारीख ऐसे ग्राहकों के लिए आखिरी मौका है जिन्होने अपना केवाईसी अपडेट नहीं करवाया है अगर इस दिन तक आपने अपडेट नहीं करवाया तो आपका खाता अस्थाई रूप से बंद या फ्रिज कर दिया जाएगा.

    आरबीआई की ओर से नया नियम लागू

    आरबीआई के मुताबिक जिन खातों में लंबे समय तक कोई भी ट्रांजक्शन नहीं होता है या जिनकी केवाईसी अधूरी होती है ऐसे खाते साइबर अपराधियों के लिए एक बड़ा हथियार बनते है.जिससे साइबर क्राइम करते है अगर आपने अपना आधार पैन या अपडेट नहीं करवाया है तो आपके खाता बंद हो सकता है.ऐसे खाते को बैंक संदिग्ध मानते हुए निष्क्रिय कर देगी.यदि आप भी लंबे समय तक अपने खाते में कोई भी उधार नहीं देते है तो बहुत हद तक संभावना है कि आपका खाता भी बंद कर दिया जाएगा 16 अप्रैल 2026 से पहले पीएनबी बैंक जाकर अपने खाते को अपडेट करें.

    क्या सभी खाताधारकों पर नया नियम होगा लागू

    आपको बता दें कि यह नया नियम है पीएनबी बैंक के सभी खाताधार पर लागू नहीं होता है आरबीआई की ओर से केवल उन्ही खातों पर असर पड़ेगा जिनका केवाईसी अपडेट नहीं है वही ऐसे लोग जो लंबे समय तक कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं करते है ऐसे लोगों को तुंरत पीएनबी बैंक खाता जाकर केवाईसी करवाना है.आपको बता दें कि बैंक खाता का केवाईसी करवाने के लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना है, जहां आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करने के लिए आपसे जरूरी जानकारी मांगी जाएगी जिसको सही-सही भाग के जमा कर देना है.बैंक की ओर से आपके खाते का केवाईसी कर दिया जाएगा.

    इस वजह से होती है परेशानी

    आपको बता दे की बहुत से लोग बैंक में खाता तो खुलवा लेते हैं लेकिन लंबे समय तक उसमे कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं करते हैं ऐसे लोगों को समय समय पर एक केवाईसी की जरूरत पड़ती है वरना बैंक इस तरह के खाते को संदिग्ध मानते हुए बंद कर देती है ऐसे में आपको समय-समय पर चाहे वह छोटा ही ट्रांजैक्शन क्यों ना हो अपने खाते में करते रहना है ताकि वह एक्टिव बना रहे.यदि आप पीएनबी के खाता धारक हैं तो आज ही बैंक की शाखा में जाएं और उसकी स्थिति को जांचे.16 अप्रैल से पहले केवाईसी अपडेट करेंजिससे आप अपने खाते को सुरक्षित और चालू रख सकते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news