छपरा नगर निगम में धनबल का इस्तेमाल शुरू, मेयर प्रत्याशी का समर्थक वोटरों को साड़ी बांटते गिरफ्तार  

    छपरा नगर निगम में धनबल का इस्तेमाल शुरू, मेयर प्रत्याशी का समर्थक वोटरों को साड़ी बांटते गिरफ्तार  

    छपरा(CHHAPRA): छपरा नगर निगम में धनबल का इस्तेमाल शुरू हो गया है और मतदाताओं को लुभाने के लिए उपहार बांटने का दौर चालू हो गया है. आरोप नगर निगम छपरा से मेयर पद की एक उम्मीदवार पर लगा है. उस उम्मीदवार की एक समर्थक महिला को पुलिस ने स्थानीय लोगो की सूचना पर साड़ियों के बंडल के साथ हिरासत में लिया गया है.

    पूरा मामला नगर निगम छपरा के वार्ड नम्बर 28 का है, जहां जगदम्बा रोड पर एक घर के पास महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए एक उम्मीदवार की तरफ से साड़ी बांटा जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही वहां लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने इसकी सूचना नगर थाना को दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस गस्ती दल ने साड़ियों को जब्त करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news